ताजा खबर

जीएसटी आयुक्तों के तबादले, कुमार असीम रायपुर पदस्थ
01-May-2026 1:38 PM
जीएसटी आयुक्तों के तबादले, कुमार असीम  रायपुर पदस्थ

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 1 मई ​ । केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कल रात देश भर के प्रधान आयुक्त /आयुक्त जीएसटी और कस्टम्स के तबादले किए हैं। न‌ए वित्त वर्ष के पहले ही महीने में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। 217 अफसरों में रायपुर कमिश्नरी में भी बदलाव हुआ है। इनमें आयुक्त अशोक कुमार पाण्डेय अपील रायपुर से देहरादून, महावीर प्रसाद मीणा आडिट रायपुर से अपील रायपुर पदस्थ किया गया है। कुमार असीम वैभव को पदोन्नति पर आयुक्त आडिट रायपुर पदस्थ किया गया है। सभी अधिकारियों को 18 म‌ई तक न‌ई जगह पदभार संभालने कहा गया है।


अन्य पोस्ट