ताजा खबर

राजीव भवन में कांग्रेस की मैराथन बैठकें, पायलट करेंगे विधायकों से चर्चा
01-May-2026 8:36 AM
राजीव भवन में कांग्रेस की मैराथन बैठकें, पायलट करेंगे विधायकों से चर्चा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 1 मई।
कांग्रेस में शुक्रवार दिन भी बैठकें होंगी। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पहले विधायकों से चर्चा करेंगे, और फिर जिला-ब्लाक अध्यक्षों से रूबरू होंगे।

  प्रदेश प्रभारी पायलट सुबह साढ़े दस बजे कांग्रेस विधायकों के साथ चर्चा करेंगे, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों और आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श होगा।

इसके बाद दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिलों के स्तर पर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।  दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक होगी, जिसमें जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर फोकस रहेगा।

इन बैठकों को आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठन विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, और अन्य नेता रहेंगे।


अन्य पोस्ट