ताजा खबर

जबलपुर: पर्यटकों से भरी नाव पलटने से चार लोगों की मौत, कम से कम 12 लापता
30-Apr-2026 10:52 PM
जबलपुर: पर्यटकों से भरी नाव पलटने से चार लोगों की मौत, कम से कम 12 लापता

-विष्णुकांत तिवारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटकों से भरी एक क्रूज़ नाव पलटने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं.

यह हादसा खमरिया टापू के पास शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट पर हुआ. इस दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज हवा के कारण क्रूज़ संतुलन खो बैठा और डूब गया.

पुलिस के मुताबिक, नाव में करीब 35 लोग सवार थे. इनमें से अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिनमें कई लोग तैरकर बाहर निकले.

सीएसपी बरगी, अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं. करीब 12-13 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है.

एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है और प्रशासन की ओर से खोज अभियान जारी है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट