ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जशपुरनगर, 30 अप्रैल। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब पीने के लिए पैसे को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। पैसा नहीं देने पर पति ने पत्थर से मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 9 नवंबर 2025 को मृतिका श्रीमती मिंज (28) निवासी बगीचा क्षेत्र की रहने वाली है, जिसे जेबियल मिंज करीब 4 साल से पत्नी बनाकर रखा था, उन दोनों से एक 7 महीने का बच्चा है, उस बच्चे को अपनी साली को परवरिश के लिए दिया है। जेबियल मिंज की पत्नी शराबी किस्म की है, अक्सर शराब के नशे में रहती थी।
9 नवंबर 25 को जब जेबियल मिंज अम्बिकापुर से शराब के नशे में अपने घर आया, तो उसकी पत्नी भी शराब के नशे में थी, वह अपने पास कुछ पैसे रखी थी, जिसे देखकर आरोपी जेबियल मिंज उससे पैसे मांगा, श्रीमती मिंज पैसा उसे नहीं दी औऱ रोड तरफ भागने लगी, जेवियर पीछे से गया, दोनों आपस में लड़ाई झगड़ा हुए और जेबियल मिंज वहां रखे पत्थर से अपनी पत्नी पर वार कर दिया, जिससे उसकी पत्नी गिर गई एवं रात भर रोड में पड़ी रही, जेवियर मिंज वापस घर आ गया।
दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों की मदद से घायल श्रीमती मिंज को बगीचा अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टर द्वारा रिफर करने पर अम्बिकापुर, फिर वहां से रायपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 30 नवंबर 2025 को पीडि़ता की मृत्यु हो गई।
तत्पश्चात रायपुर गोलबाजार थाना से केश डायरी प्राप्त होने पर मामले में हत्या का अपराध घटित होना पाए जाने पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में संदेही आरोपी जेबियल मिंज को उसके निवास से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पत्थर को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे 30 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


