ताजा खबर
इमली तोड़ते पेड़ से गिरा, मौत
30-Apr-2026 6:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
सूरजपुर, 30 अप्रैल। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरेशपुर में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक पेड़ पर चढ़कर इमली तोड़ रहा था, तभी अचानक डाल टूटने से वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार नरेशपुर निवासी कुश विश्वकर्मा पिता पुना लाल विश्वकर्मा, दोपहर करीब तीन बजे अपने घर के पास स्थित इमली के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ रहा था। इसी दौरान पेड़ की डंगाल टूट गई, जिससे वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


