ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 30 अप्रैल । न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने तीन युवकों को 18 ग्राम हेरोइन (चिट्ठा) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर ढाई बजे तीन युवक हेरोइन चिट्ठा की डिलीवरी देने थार गाड़ी से अमलीडीह स्थित स्टार वैली स्कूल के आगे रोड पर पहुंचे थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वहां पहुंच पकड़ा। उन्होंने अपने नाम प्रतीक सिंह, खालिद खान, दीपक कोसरिया बताया
उनकी तलाशी में 18.38 ग्राम हेरोइन कीमत 3.60 लाख बरामद किया। इनके अलावा 4 फोन, थार सीजी 04 क्यूई 9904 को भी जब्त किया। इनकी कुल कीमत 11 लाख रुपए बताई गई है। इन पर धारा 21बी,29 नारकोटिक एक्ट दर्ज किया गया है।
काले रंग की थार
गिरफ्तार आरोपी :
प्रतीक सिंह, पिता सुल्तान सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 05, लक्ष्मणपुर, थाना छुईखदान, जिला केसीजी
खालिद खान, पिता इशरार अली खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
दीपक कोसरिया, पिता जीवन लाल कोसरिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
उपायुक्त, पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने जनवरी से आज तक गांजा, हेरोइन , टैबलेट आदि की तस्करी के कुल 35 प्रकरण में 58 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं।
थाना पुरानी बस्ती में 04 प्रकरण 06 व्यक्ति। थाना डीडी नगर में 06 प्रकरण में 06 व्यक्ति । थाना आमानाका में 03 प्रकरण में 07 व्यक्ति। थाना आजाद चौक में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति।थाना कबीर नगर में 04 प्रकरण में 07 व्यक्ति
। थाना राजेंद्र नगर में 07 प्रकरण में 09 व्यक्ति।थाना टिकरापारा में 06 प्रकरण में 12 व्यक्ति।थाना मुजगहन में 04 प्रकरण में 10 व्यक्ति।
एक्सप्रेस वे पर 5 किलो गांजे के साथ दो पकड़े
इसी तरह से गंज पुलिस ने बीती आधी रात एक्सप्रेस वे पर चूना भट्टी पानी टंकी के पास दो युवकों विवेक पाल, मंजीत पांडे को पिट्ठू बैग में रखे 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया।


