ताजा खबर

मिस इंडिया अनुष्का विस कार्रवाई देखने पहुंची
30-Apr-2026 5:25 PM
मिस इंडिया अनुष्का विस कार्रवाई देखने पहुंची

सीएम से मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुरुवार को विधानसभा परिसर में मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

अनुष्का सोन विशेष रूप से विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र की कार्यवाही को सुनने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान को लेकर विशेष सत्र आयोजित करना एक प्रेरणादायक पहल है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि नीति निर्माण की प्रक्रिया को करीब से देखना उनके लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा, जो उन्हें समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में मदद करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक जागरूक और सशक्त समाज का संकेत है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस प्रकार की पहल महिलाओं के आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी और उन्हें नेतृत्व की भूमिका में आगे आने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने नई पीढ़ी की बेटियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि वे शिक्षा, कला, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा भी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट