ताजा खबर
भिलाई में गोविंद मंडल और रायपुर में सीए को भी घेरा
30-Apr-2026 1:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर/ भिलाई, 30 अप्रैल। ईडी की एक अन्य टीम भिलाई -3 के विट्ठलपुरम में केमिकल फैक्ट्री संचालक गोविंद मंडल के घर भी छानबीन कर रही है। गोविन्द को पूर्व सीएम भूपेश बघेल का करीबी बताया गया है। गोविन्द की हथखोज इंजीनियरिंग पार्क में फैक्ट्री है।
इसके अलावा राजधानी के कचना इलाके में रहने वाले एक सीए के आफिस और घर में भी पड़ताल जारी है।
बिलासपुर में सराफा कारोबारी विवेक, विकास अग्रवाल के ठिकानों में भी जांच ईडी की टीम ने शराब घोेटाले में बिलासपुर में सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल और विकास अग्रवाल के ठिकानों को भी घेरा है। इनकी श्री राम ज्वेलर्स के नाम से फर्म हैं। विकास, जेल याफ़्ता अनवर ढेबर का करीबी बताया गया है। दस से अधिक अधिकारी जांच कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में शराब घोेटाला 32 सौ करोड़ से अधिक का खुलासा हो चुका है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


