ताजा खबर

अमर इंफ्रा में ईडी की रेड
30-Apr-2026 11:50 AM
अमर इंफ्रा में ईडी की रेड

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 30 अप्रैल।
भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में ईडी की कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में गुरुवार को ईडी की टीम ने दुर्ग के भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के प्रतिष्ठानों में दबिश दी। ईडी की रेड दुर्ग, और अंबिकापुर में भी होने की खबर है।

बताया गया कि ईडी के आधा दर्जन अफसर आज सुबह दुर्ग पहुंचे, और महेश कॉलोनी स्थित अमर इंफ्रा ग्रुप में जांच पड़ताल शुरू की। इस समूह की 6 फर्र्म हैं। इसके संचालक भाजपा नेता चतुर्भुज राठी बताए गए हैं। टीम दस्तावेज और  डिजिटल साक्ष्य भी खंगाल रही। 

इस ग्रुप ने हाल में ही एक महावीर कोल माइंस हासिल किया है। पश्चिम बंगाल में खदान लिया है। यह फर्म बिल्डिंग,सड़क पुल निर्माण में भी शामिल हैं। इसके अलावा अंबिकापुर, और कोरबा में भी ईडी की कार्रवाई होने की सूचना है। 


अन्य पोस्ट