ताजा खबर
रायपुर, 30 अप्रैल। ईडी ने आज बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, अंबिकापुर में छापे मारी शुरू की है। इस कार्रवाई को भारतमाला सड़क परियोजना से जुड़ा बताया गया है। विस्तृत जानकारी की इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले ईडी ने मुआवजा मामले में
कुरूद और धमतरी में भी चार लोगों के दर्जन भर ठिकानों पर दो दिन पहले ही कार्रवाई की थी।
इनमें से ईडी के आधा दर्जन अधिकारियों की टीम सुबह 4 बजे से दुर्ग के अमर इंफ्रा ग्रुप में छानबीन कर रहे हैं। इस समूह की 6 फर्मैं हैं। इसके संचालक भाजपा नेता चतुर्भुज राठी बताए गए हैं। टीम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी खंगाल रही। राठी का आफिस दुर्ग के महेश कालोनी में भी है। इस ग्रुप ने हाल में ही एक महावीर कोल माइंस हासिल किया है। पश्चिम बंगाल में खदान लिया है। यह फर्म बिल्डिंग,सड़क पुल निर्माण में भी शामिल हैं। दुर्ग जिले से भी एक भारतमाला सड़क बन रही है। यह भाजपा के कद्दावर नेता में गिने जाते हैं।


