ताजा खबर
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- चुनाव के बाद भी कोई हिंसा नहीं होनी चाहिए
30-Apr-2026 8:37 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पश्चिम बंगाल में शाम पांच बजे तक 89.99 फ़ीसदी वोटिंग हुई है और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल इसे सफलता बता रहे हैं.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा, "इस बार यहां चुनाव सफलतापूर्वक दो चरणों में कराए जा रहे हैं. भविष्य में चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे शाम 6 बजे से पहले ज़रूर अपने वोट डालें."
उन्होंने आगे कहा कि, "मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, और मतदाता एसआईआर को लेकर खुश हैं. जैसे चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं, वैसे ही चुनाव के बाद भी कोई हिंसा नहीं होनी चाहिए."
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय ने फैसला किया है कि चुनाव के बाद भी यहां अर्धसैनिक बलों की कई बटालियन और कंपनियां तैनात रहेंगी. (bbc.com/hindi/)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


