ताजा खबर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी यूक्रेन और ईरान युद्ध को लेकर चर्चा हुई है.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ईरान में युद्ध ख़त्म कराने के प्रयासों में मदद करना चाहते हैं.
बुधवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस में एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, "हमने यूक्रेन युद्ध के बारे में ज़्यादा बात की, लेकिन वह मदद करना चाहते हैं. लेकिन मैंने कहा कि मेरी मदद करने से पहले मैं आपकी जंग ख़त्म करना चाहता हूं."
एक अन्य सवाल के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन ईरान में एनरिचमेंट में शामिल होना चाहते हैं.
ट्रंप ने कहा, "उन्होंने मुझसे कहा कि अगर वह हमें इसे (समझौता) हासिल करने में मदद करते हैं, तो वह एनरिचमेंट में शामिल होना चाहेंगे. मैंने कहा कि मैं इससे कहीं ज़्यादा चाहूंगा कि आप यूक्रेन की जंग ख़त्म कराने में शामिल हों."
उन्होंने कहा, "हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दे सकते... उनके पास परमाणु हथियार नहीं होगा, वो यह जानते हैं. हमने इसके बारे में भी थोड़ी बात की. वह (पुतिन) नहीं चाहते कि उनके पास परमाणु हथियार हो." (bbc.com/hindi/)


