ताजा खबर

फर्जी बिलिंग से 27.80 करोड़ की जीएसटी चोरी
29-Apr-2026 10:51 PM
फर्जी बिलिंग से 27.80 करोड़ की जीएसटी चोरी

 फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का खुलासा

रायपुर. 29 अप्रैल।  वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय रायपुर की टीम ने 27 करोड़ से अधिक के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का  खुलासा किया है। इसके जांच मेसर्स श्रृष्टि कंस्ट्रक्शन द्वारा  यह चोरी की जा रही थी। डीजीजीआई के अनुसार यह फर्म है, जिसके जरिए बिना किसी वास्तविक माल की आपूर्ति के केवल कागजों पर फर्जी बिल जारी कर 27.80 करोड़ की अवैध आईटीसी जारी किया। । इस मामले में पुलिस ने पहले ही एक मुख्य आरोपी चंदन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। जांच में इस घोटाले के पीछे ‘रोहन तन्ना’ को प्रमुख मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।


गौरतलब है कि रोहन तन्ना का पुराना जीएसटी चोरी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह वर्ष 2021 में भी सात करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी मामले में गिरफ्तार हो चुका था। वह वर्तमान में जमानत पर बाहर था। हालिया जांच के अनुसार, सृष्टि कंस्ट्रक्शन के माध्यम से ₹17.18 करोड़ का अवैध लाभ लिया गया और ₹10.62 करोड़ की फर्जी आईटीसी अन्य फर्मों को पास की गई।


अन्य पोस्ट