ताजा खबर

संतोष सिंह सीआईएसएफ में डीआईजी बनाए गए
29-Apr-2026 7:57 PM
संतोष सिंह सीआईएसएफ में डीआईजी बनाए गए

हैदराबाद, 29 अप्रैल। छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर संतोष सिंह की पोस्टिंग हैदराबाद में सीआईएसएफ में डीआईजी पद पर हुई है। उन्होंने बुधवार को पदभार संभाल लिया है।

वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह ने हैदराबाद स्थित मुख्यालय में सीआईएसएफ के साउथ जोन-2 के डीआईजी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।

इस दायित्व के तहत उनके अधिकार क्षेत्र में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक की सभी सीआईएसएफ इकाइयां शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से खदानें, औद्योगिक कारखाने, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठान आते हैं।

इसके अलावा उन्हें पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले संतोष सिंह पीएचक्यू में डीआईजी के पद पर थे। वे आधा दर्जन जिलों में एसपी रह चुके हैं।


अन्य पोस्ट