ताजा खबर

एग्ज़िट पोल: पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में किसकी बन सकती है सरकार
29-Apr-2026 7:50 PM
एग्ज़िट पोल: पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में किसकी बन सकती है सरकार

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में मतदान पूरा हो चुका है.

असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था.

वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ.

मतदान ख़त्म होने के साथ इन सभी विधानसभाओं के अलग-अलग एग्ज़िट पोल भी सामने आ गए हैं.

एग्ज़िट पोल महज़ अनुमान होते हैं. इन सभी राज्यों के लिए हुए चुनावों की मतगणना चार मई को होगी और तभी अंतिम परिणाम सामने आएंगे.

पश्चिम बंगाल में किसको बहुमत?
पश्चिम बंगाल को लेकर आए अलग-अलग एग्ज़िट पोल्स अलग-अलग कहानियां कह रहे हैं.

294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों की ज़रूरत है. पी-मार्क़ एग्ज़िट पोल में टीएमसी को 118-138, बीजेपी को 150-175 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें दी गई हैं.

मैटराइज़ एग्ज़िट पोल में टीएमसी को 125-140, बीजेपी को 146-161 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं.

पीपल्स पल्स के एग्ज़िट पोल में टीएमसी को 178-189, बीजेपी को 95-110, कांग्रेस को 1-3 और लेफ़्ट को 0-1 सीटें दी गई हैं.

चाणक्य स्ट्रेटेजीज़ एग्ज़िट पोल में टीएमसी को 130-140, बीजेपी को 150-160 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं.

असम में एग्ज़िट पोल्स दिखा रहे बीजेपी को बढ़त
असम में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. असम विधानसभा में 126 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 64 है.

अधिकतर एग्ज़िट पोल्स में बीजेपी गठबंधन को बढ़त दिखाई गई है. एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 88-100, कांग्रेस गठबंधन को 24-36 और अन्य को 0-3 सीटें दी गई हैं.

जेवीसी एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 88-101, कांग्रेस गठबंधन को 23-33 और अन्य को 2-5 सीटें दी गई हैं.

पी-मार्क़ एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 82-94, कांग्रेस गठबंधन को 30-40 और अन्य को 1-5 सीटें दी गई हैं.

मैटराइज़ एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 85-95, कांग्रेस गठबंधन को 25-32 सीटें और अन्य को 6-12 सीटें दी गई हैं.

पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 68-72, कांग्रेस गठबंधन को 22-26 सीटें और अन्य को 11-15 सीटें दी गई हैं.

पोल डायरी एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 86-101, कांग्रेस गठबंधन को 15-26 सीटें और अन्य को 3-7 सीटें दी गई हैं.

केरल में एलडीएफ़ बनाम यूडीएफ़
केरल विधानसभा की 140 सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. यहां बहुमत का आंकड़ा 71 है.

एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में एलडीएफ़ को 49-62, यूडीएफ़ को 78-90 और बीजेपी गठबंधन को 0-3 सीटें दी गई हैं.

पी-मार्क़ एग्ज़िट पोल में एलडीएफ़ को 62-69, यूडीएफ़ को 71-79 और बीजेपी गठबंधन को 1-4 सीटें दी गई हैं.

मैटराइज़ एग्ज़िट पोल में एलडीएफ़ को 60-65, यूडीएफ़ को 70-75 और बीजेपी गठबंधन को 3-5 सीटें दी गई हैं.

पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में एलडीएफ़ को 55-65, यूडीएफ़ को 75-85 और बीजेपी गठबंधन को 0-3 सीटें दी गई हैं.

तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन को बढ़त का अनुमान
तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. यहां पर बहुमत का आंकड़ा 118 है.

पी-मार्क़ एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 125-145, एआईएडीएमके गठबंधन को 65-85, टीवीके को शून्य और अन्य को 16-32 सीटें दी गई हैं.

मैटराइज़ एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 122-132, एआईएडीएमके गठबंधन को 87-110, टीवीके को 10-12 और अन्य को 0-6 सीटें दी गई हैं.

पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 125-145, एआईएडीएमके गठबंधन को 65-80, टीवीके को 18-24 और अन्य को 2-6 सीटें दी गई हैं.

चाणक्य स्ट्रेटेजीज़ एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 145-160, एआईएडीएमके गठबंधन को 50-65, टीवीके को शून्य और अन्य को 18-26 सीटें दी गई हैं.

पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन की बन सकती है सरकार
हालिया विधानसभा चुनावों के दौरान एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को मतदान हुआ था.

पुडुचेरी विधानसभा की 30 सीटों के लिए बहुमत का आंकड़ा 16 है.

एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 16-20, कांग्रेस गठबंधन को 6-8 और अन्य को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. (bbc.com/hindi/)


अन्य पोस्ट