ताजा खबर
माशिमं के नतीजे घोषित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अप्रैल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं, और बारहवीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। दसवीं में तीन परीक्षार्थी अंशुल शर्मा, संध्या नायक, और परी रानी अव्वल रहे। जबकि बारहवीं में जीज्ञासु वर्मा टाप पर रहे।
बताया गया कि दोनों ही परीक्षाओं में उत्तीर्ण प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है तथा बालिकाओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है।
हाईस्कूल परीक्षा में कुल 77.15 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.03 रहा, जबकि बालकों का 72.27 प्रतिशत दर्ज किया गया। परीक्षा में 3 लाख 16 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2 लाख 43 हजार से अधिक सफल रहे। प्रथम श्रेणी में 44.48 प्रतिशत, द्वितीय श्रेणी में 30.71 प्रतिशत तथा तृतीय श्रेणी में 1.96 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। यह परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में 0.62 प्रतिशत अधिक है।
वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 83.04 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.04 तथा बालकों का 78.86 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 2 लाख 44 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2 लाख 2 हजार से अधिक सफल रहे। प्रथम श्रेणी में 52.2 प्रतिशत, द्वितीय श्रेणी में 29.68 प्रतिशत तथा तृतीय श्रेणी में 1.15 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। यह परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में 1.17 प्रतिशत अधिक है।
दोनों परीक्षाओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं, जिन्हें मण्डल की अवसर परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कुछ परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण एवं जांच के कारण रोके गए हैं।
परीक्षा परिणाम मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट एवं डिजीलॉकर सहित विभिन्न पोर्टलों पर उपलब्ध हैं। मण्डल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए असफल विद्यार्थियों को निराश न होकर पुन: प्रयास करने की सलाह दी है।
12वीं की मेरिट लिस्ट
1. जिज्ञासु वर्मा, बलौदा बाजार
2. ओमनी वर्मा, बेमेतरा
3. कृष महंत, रायगढ़
4. रिया साहू, दुर्ग
5. शहनाज परवीन, महासमुंद
6. ताहिरा खान, जीपीएम
7. कुसुमलता बिप, धमतरी
8. हेमलता साहू, रायपुर
9. ओंकार कैवर्त, जीपीएम
10. आशा यादव, जशपुर
हाईस्कूल (10 वीं) मेरिट लिस्ट
1. संध्या नायक, एकलव्य अंग्रेजी स्कूल अर्जुन्दा
परीरानी प्रधान, एकलव्य स्कूल बालोद
अंशुल शर्मा, न्यू जनरेशन स्कूल लोरमी
2. रिया केसरवानी, आत्मानंद स्कूल कवर्धा
रानू साहू, एकलव्य स्कूल अर्जुन्दा
रेणुका प्रधान, एकलव्य स्कूल अर्जुन्दा
दिपांशी बौद्ध, प्रयास बालिका स्कूल गुढिय़ारी
नंदिता देवांगन, सरस्वती शिशु मंदिर मुंगेली
3. कल्पना यादव, सरकारी हाईस्कूल तरपोंगी
4. साहिल बरेठ, प्रयास स्कूल दुर्ग
आदित्य बसु, प्रयास स्कूल रायपुर
5. विशाल यादव, प्रयास स्कूल रायपुर
गिरीजा प्रधान, शासकीय स्कूल पुसौर
6. आयुषी सिन्हा, महावीर स्कूल जशपुर
अंशिका कश्यप, आत्मानंद स्कूल कोरिया
7. चाहत चौधरी, एकलव्य स्कूल अर्जुन्दा
कोमल कुमार पटेल, प्रयास स्कूल रायपुर
लीना साहू, प्रयास स्कूल बिलासपुर
मौसमी पटेल, प्रयास स्कूल बिलासपुर
नैतिक गौतम, जांजगीर चांपा
आलिया परवीन, बैकुंठपुर स्कूल, कोरिया
8. तनुजा वर्मा, स्वामी आत्मानंद स्कूल, दुर्ग
नोबेल कुमार साहू, सरस्वती शिशु मंदिर कोरिया
तिशा साहू, एकलव्य स्कूल अर्जुन्दा
विभा पैकरा,प्रयास स्कूल बिलासपुर
हिमा, सरकारी स्कूल चरकभाठा मुंगेली
अहसान अली, आत्मानंद स्कूल रायगढ़
निशा दुर्गाशी, चारामा स्कूल कांकेर
9. सुरैय्या गहिने, प्रयास स्कूल दुर्ग
दिव्यांश साहू, प्रयास स्कूल रायपुर
तोषणदास साहू, रायपुर
हिमांशु कश्यप, प्रयास स्कूल रायपुर
माही कश्यप, आत्मानंद स्कूल बिलासपुर
लोकेश राठौर, विवेकानंद स्कूल जांजगीर
10. तुलसी साहू, सरकारी स्कूल बोरई दुर्ग
भारती चंद्रा, एकलव्य स्कूल अर्जुन्दा
लता चौधरी, एकलव्य स्कूल अर्जुन्दा
सौम्या साहू, आत्मानंद स्कूल रायपुर
भारती, प्रयास स्कूल रायपुर
नैनसी ठाकुर, आत्मानंद स्कूल चकरभाठा
हेमंत पटेल, मॉर्डन स्कूल बरमकेला
भूपेश यादव, आत्मानंद स्कूल जशपुर


