ताजा खबर

10वीं में 19,347 अनुत्तीर्ण, 12वीं में 23,866 सभी एक दो विषयों में अनुत्तीर्ण
29-Apr-2026 4:17 PM
10वीं में 19,347 अनुत्तीर्ण, 12वीं में 23,866 सभी एक दो विषयों में अनुत्तीर्ण

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 29 अप्रैल ।  माशिमं ने सत्र 25-26 के लिए हुए 10-12 वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके अनुसार 10 वीं में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 19,347 है। कुल 161 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये हैं, जिनमें 15 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गये हैं, 143 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है तथा 1616 परीक्षार्थी का पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 03 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे।

इसी तरह से 12 वीं में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 23,866 है।  63 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये, जिसमें 05 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण, 56 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोके गये हैं तथा 492 परीक्षार्थी पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 02 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे।


अन्य पोस्ट