ताजा खबर

12 वीं हिंदी पेपर लीक
29-Apr-2026 1:25 PM
12 वीं हिंदी पेपर लीक

 आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ईनाम घोषित 
'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 29 अप्रैल । पुलिस कमिश्नर ने 12 वीं हिंदी पेपर लीक करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ईनाम घोषित कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी वेणु जंघेल 18 वर्ष  पाड़ेपारा बोरतरा साजा हाल निवास अशोक नगर गुढ़ियारी 14 मार्च से फरार है। उसे पकड़वाने में मददगार या सूचना देने वाले को 5 हजार रुपए दिए जाएंगे।उस पर धारा 4,5,10 छत्तीसगढ़ परीक्षा अनुचित साधन अधिनियम और 316 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

इधर उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर एन‌एसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर कमिश्नर कार्यालय में प्रदर्शन किया। बता दें कि पेपर लीक होने के बाद माशिमं प्रशासन और पुलिस ने एक सप्ताह में गिरफ्तार करने की बात कही थी। आज जब 12 वीं के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं तो आरोपी गिरफ्त से बाहर है। पेपर लीक होने से 12 वीं हिंदी की परीक्षा दोबारा 10 अप्रैल को आयोजित की गई।


अन्य पोस्ट