ताजा खबर

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था...
29-Apr-2026 1:23 PM
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था...

चिरमिरी के कारोबारी लौटे थे सुरक्षित, सालभर बाद किलकारी गूंजी, पुत्र का नाम रखा पहल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेंद्रगढ़, 29 अप्रैल।
वर्ष 2025 अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के समय घूमकर सुरक्षित लौटे चिरमिरी के व्यापारी के घर सालभर बाद घटना तिथि 22 अप्रैल को किलकारी गूंजी। व्यापारी ने पहलगाम की घटना को याद कर अपने पुत्र का नाम पहल रखा है।

जानकारी के अनुसार, कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। उस समय एमसीबी जिले के चिरमिरी के 11 लोग घूमने गए थे। जो बाल-बाल बच गए थे। जिसमें एमसीबी के चिरमिरी के कुलदीप स्थापक, हैप्पी बधावन, शिवांश जैन, आशीष अग्रवाल के परिवार से ग्यारह लोग जिसमे चार महिला,चार पुरुष व तीन बच्चे जम्मू-कश्मीर घूमने निकले थे।
पहलगाम में 22 अप्रैल की दोपहर में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था। जहां चिरमिरी के पर्यटकों के साथ हर साल ठंड में गर्म कपड़े का व्यापार करने आने वाले व्यापारी नजाकत अली उनके साथ ही आसपास घूम फिर रहे थे। जिसने हमले के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला था। पहलगाम में आतंकी हमले को एक साल हो चुके हैं।

चिरमिरी के पर्यटकों में एक व्यापारी अरविंद अग्रवाल, जो कुलदीप स्थापक एवं पूर्व स्थापक के भतीजा अरविंद अग्रवाल भी शामिल थे। जो अपनी पत्नी पूजा और बेटी समृद्धि के साथ घूमने गए थे। चिरमिरी के बड़ी बाजार क्षेत्र निवासी अरविंद को आतंकी हमले के ठीक एक साल बाद 22 अप्रैल को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।
 व्यापारी ने आतंकी हमले की तिथि को जन्मे बेटे का नाम पहलगाम से जोडक़र पहल रखा है। जिसकी इन दिनों चिरमिरी में चर्चा हो रही है। अरविंद का कहना है कि पहलगाम से लेकर पहल तक की यात्रा याद रहे, इसलिए हमने बेटे का नाम पहल रखा है।
 


अन्य पोस्ट