ताजा खबर
देखें VIDEO : मंत्रालय में सांप घुसा, नगरीय प्रशासन अनुभाग कक्ष में हड़कंप, मार दिया गया
29-Apr-2026 12:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 29 अप्रैल । मंत्रालय महानदी भवन में अब से कुछ देर पहले सांप घुस आने से हड़कंप मच गया। सांप, भूतल स्थित नगरीय प्रशासन विभाग के अनुभाग कक्ष में घुस आया। सांप कुर्सी टेबल के नीचे से भारी भरकर आलमारियों की ओट में छिप कर घुस गया। इसके बाद पूरे कक्ष में हड़कंप मच गया।घबराई महिला कर्मचारी कक्ष से बाहर निकल भागीं।पुरूष ,सांप को निकालने में जुटे रहे। पकड़े न जाने पर अंततः उसे अलमारी के पास डंडे से मार दिया गया। तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


