ताजा खबर
X/@CEOWESTBENGAL
पश्चिम बंगाल में आज सुबह 7 बजे से 142 सीटों पर मतदान हो रहा है. सुबह 9 बजे तक 18.39% वोटिंग हो चुकी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी भवानीपुर विधानसभा सीट के कई बूथों का दौरा किया. उन्होंने आरोप लगाया, "सेंट्रल फ़ोर्सेज़ और चुनाव पर्यवेक्षक बीजेपी के कहने पर काम कर रहे हैं."
वहीं इस सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "ममता बनर्जी आज उम्मीदवार हैं और उन्हें बूथ पर जाने का अधिकार है, लेकिन वो इतनी भीड़ क्यों लेकर आई हैं? मैं भी बूथ पर जा रहा हूं, लेकिन सिर्फ़ अपने बॉडीगार्ड्स के साथ. उन्हें भी ऐसा ही करना चाहिए. उन्होंने डर फैलाने के लिए इतनी भीड़ लाई है."
पीटीआई के मुताबिक़, बारानगर के वार्ड नंबर 72 में वोटिंग रोक दी गई है क्योंकि ईवीएम ख़राब हो गई. नाराज़ वोटरों का कहना है कि मशीन पांच बार बदली गई, लेकिन वोटिंग शुरू नहीं हुई.
खानाकुल के हुगली ज़िले में राजहाटी-1 पंचायत के रामचंद्रपुर के बूथ नंबर 147 पर टीएमसी और आईएसएफ समर्थकों के बीच झगड़ा हुआ. आरोप है कि नकली पोलिंग एजेंट लगाए गए थे. (bbc.com/hindi)


