ताजा खबर

मेघालय ने अंग्रेज़ी, खासी और गारो को आधिकारिक भाषाएं घोषित की
29-Apr-2026 9:29 AM
मेघालय ने अंग्रेज़ी, खासी और गारो को आधिकारिक भाषाएं घोषित की

मेघालय में अंग्रेज़ी के साथ-साथ खासी और गारो राज्य की आधिकारिक भाषाएं घोषित की गई हैं.

संसद टीवी के मुताबिक़, मेघालय के राज्यपाल चंद्रशेखर एच. विजयशंकर ने 'मेघालय आधिकारिक भाषा अध्यादेश 2026' को मंज़ूरी दे दी है.

सरकार की ओर से जारी ग़ज़ट में कहा गया है कि अंग्रेज़ी, खासी और गारो मेघालय की आधिकारिक भाषाएं होंगी और इनमें से किसी का भी इस्तेमाल मेघालय राज्य के आधिकारिक कामों में किया जा सकता है.

ग़ज़ट के मुताबिक़, खासी और जयंतिया हिल डिवीज़न में सरकारी कामों में अंग्रेज़ी और खासी का इस्तेमाल होगा, जबकि गारो हिल डिवीज़न में अंग्रेज़ी और गारो का इस्तेमाल होगा. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट