ताजा खबर

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान जारी
29-Apr-2026 8:40 AM
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान जारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दूसरे चरण में कुल 1448 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से 220 महिलाएं हैं. दूसरे चरण की इन सीटों पर कुल 3.21 करोड़ वोटर्स हैं.

कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया, हुगली और पूर्व बर्दवान जिलों में लोग मतदान केंद्रों पर कतारों में खड़े दिखे.

2021 में इन 142 सीटों में से टीएमसी ने 123 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को सिर्फ 18 और आईएसएफ को 1 सीट मिली थी.

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. 4 मई को चुनाव के रिज़ल्ट आएंगे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट