ताजा खबर

जोगी नगर हत्या, 4 गिरफ्तार, दो नाबालिग भी
28-Apr-2026 10:47 PM
जोगी नगर हत्या, 4 गिरफ्तार, दो नाबालिग भी

पुरानी रंजिश के चलते हत्या  
 
रायपुर, 28 अप्रैल। पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने वाले 4 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो  नाबालिग भी शामिल हैं। इन लोगों ने सोमवार शाम कुश बाघ की  चाकू से वार कर जान ली थी। 
 
आरोपियों के कब्जे से बाइक एवं  चाकू जब्त किया गया है।  चारों के खिलाफ धारा 103, 109(2), 3(5) दर्ज किया गया है।
 
 मंगलवार को को प्रार्थी परमजीत सोना ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि  सोमवार की रात  11.20 बजे जोगीनगर बस्ती में अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था उसी समय कुश के मोबाइल में फोन आया जिसे वह नही उठाया तब उसी नंबर से समीर के फोन में काल आने पर समीर बात किया और कुश को बताया तो वह बात करते अकेला मेनरोड जोगीनगर तरफ गया, तो यह भी अपने साथियो के साथ उसके पीछे गये। रात्रि करीबन 11.50 बजे स्कूटी में धीरेन्द्र अपने 3 अन्य साथियों के साथ आया और कुश बाघ को देखकर किसी बात की रंजिश रखते हुए गाली गलौच करते हुए एक राय होकर हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे, उसी दौरान आरोपियांे द्वारा अपने पास रखे चाकू से हत्या करने की नियत से कुश बाघ के गर्दन पर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया जिससे कुश के गर्दन में गंभीर चोट लगने से काफी खुन बहने लगा। घटना को देखकर बीच बचाव करने समीर गया तो उसे भी चाकू से हमला कर बायें कुल्हे में चाकू से वार कर चोट पहूंचाये। जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 242/2026 धारा 103, 109(2), 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
 
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन, तेलीबांधा और क्राइम की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित गवाहों से विस्तृत पूछताछ  के आधार पर रिपोर्ट प्राप्त होने के चंद घण्टों में ही आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी धीरज बाघ बाघ उर्फ स्माटी, राहुल गौंधरे एवं 02 विधि के साथ संघर्षरत बालकों को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी/अपचारी द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। जिस पर आरोपी/अपचारी के कब्जे से मोटर सायकल वाहन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
 
गिरफ्तार आरोपी 
01- धीरज बाघ उर्फ स्माटी  19 साल पता काशीराम नगर, मस्जिद गली, थाना तेलीबांधा रायपुर। 
02- राहुल गौंधरे  20 साल पता काशीराम नगर, मस्जिद गली, थाना तेलीबांधा रायपुर।

अन्य पोस्ट