ताजा खबर

डिलीवरी वैन समेत 5 वाशिंग मशीन चुराने वाले चोर गिरफ्तार
28-Apr-2026 10:02 PM
डिलीवरी वैन समेत 5 वाशिंग मशीन चुराने वाले चोर गिरफ्तार

रायपुर, 28 अप्रैल। डिलीवरी वैन समेत 5 वाशिंग मशीन चुराने वाले दोनों चोर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 
 
इसी तारतम्य में  24/04/2026 को रात्रि 10:30 बजे श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक के गोडाउन से वी प्लस कंपनी के 6  फ्रीज़ व 13 वाशिंग मशीन अपने वाहन  CG04PH9632 मे लोड कर अपने घर  के पास खड़ा कर दिया था।  अगले दिन देखा की 05 नग वाशिंग मशीन चोरी कर लिए गए थे। ख़मतराई पुलिस धारा 303(2),3(5) दर्ज कर तलाश शुरू की‌।
 
इस दौरान सूचना मिली थी कि  भनपुरी चौक के पास दो व्यक्ति वाशिंग मशीन बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे है ।  मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ पूछताछ में अपना नाम इंद्रजीत साहू व सल्लू साहू उर्फ़ राहुल बताया। दोनों को गिरफ्तार कर उनसे वाशिंग मशीन वैन CG04PP4696 कुल  कीमत 7,30,000/- रूपये जप्त कर न्यायिक रिमांड मे भेजा गया। 
 
गिरफ्तार आरोपीगण
 
(1) इंद्रजीत साहू पिता मनहरण  साहू उम्र 19 वर्ष निवासी सूर्य नगर गोगावं थाना गुढ़ियारी रायपुर 
(2) सल्लू साहू उर्फ़ राहुल पिता संतोष साहू उम्र 19 वर्ष निवासी सूर्य नगर गोगावं थाना गुढ़ियारी रायपुर

अन्य पोस्ट