ताजा खबर

प्रतिबंधित पॉलीथिन, 131 दुकानदारों से 31900 का जुर्माना वसूला
28-Apr-2026 8:45 PM
प्रतिबंधित पॉलीथिन, 131 दुकानदारों से 31900 का जुर्माना वसूला

रायपुर, 28 अप्रैल। निगम की जोन स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ मिलकर स्वच्छता दीदियों के सहयोग से डस्टबिन नहीं रखने, कचरा फैलाने, प्रतिबंधित पॉलीथिन के  खिलाफ  जांच अभियान चलाया। इस दौरान 131 दुकानों के संचालकों को चेतावनी देते हुए कुल 31900 रूपए का जुर्माना वसूला । 

इनमें गन्दगी पाए जाने पर 76 दुकान संचालकों से 23500 रूपए, डस्टबिन नहीं रखने पर 51 दुकान संचालकों से 7500 रूपए और प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर 4 दुकान संचालकों से 900 रूपए जुर्माना उन्हें भविष्य के लिए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।।


अन्य पोस्ट