ताजा खबर

पश्चिम बंगाल में ममता दीदी की सरकार जा रही, भाजपा की बनेगी: नितिन नवीन
28-Apr-2026 7:35 PM
पश्चिम बंगाल में ममता दीदी की सरकार जा रही, भाजपा की बनेगी: नितिन नवीन

वाराणसी (उप्र), 28 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को यहां दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ममता (बनर्जी) दीदी की सरकार जा रही है और वहां भाजपा सरकार बनने जा रही है।

वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत में नितिन नवीन ने यह दावा किया। नितिन नवीन ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘बंगाल में प्रथम चरण के मतदान के पश्चात बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने आया हूं।’’

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘बंगाल में ममता दीदी जा रही है और यहां भाजपा की विजय सुनिश्चित है।’’ पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष ने कहा कि ‘‘भाजपा बंगाल में सरकार बनाएगी।’’

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के जय घोष के साथ स्वागत किया। नितिन नवीन मंगलवार को वाराणसी पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर भाजपा नेताओं और पदाधिकारिओं ने उनका स्वागत किया।

हवाई अड्डे से नितिन नवीन विश्‍वनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन पूजन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दक्षिण के विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी भी उपस्थित रहे। (भाषा)


अन्य पोस्ट