ताजा खबर
आईपीएल फ़्रेंचाइज़ पंजाब किंग्स की ओनर प्रीति ज़िंटा और उनकी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युज़वेंद्र चहल के सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहे हैं.
दरअसल, प्रीति ज़िंटा ने एक्स पर हैशटैग पीज़ीचैट के साथ यूजर्स से सवाल पूछने का न्यौता दिया.
इस पर युज़वेंद्र चहल ने मज़ाकिया अंदाज़ में कमेंट किया, "मैम, एक मैच में ओपन बैटिंग करने का मौक़ा मिल जाए तो."
चहल के इस कमेंट पर प्रीति ज़िंटा ने भी मज़ाकिया अंदाज़ में ही जवाब दिया.
उन्होंने कहा, "बिल्कुल युज़ी, आपके लिए कुछ भी. आईपीएल ख़त्म होने दो, उसके बाद जिस भी मैच में आप ओपनिंग करना चाहें. मुझे पूरा भरोसा है कि प्रभ और प्रियांश को कोई आपत्ति नहीं होगी."
युज़वेंद्र चहल पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं. इस साल आईपीएल में पंजाब किंग्स टॉप पर बनी हुई है. टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है.
पंजाब किंग्स ने सात मैचों में छह मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. (bbc.com/hindi)


