ताजा खबर
आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी को 75 रन पर समेटा
27-Apr-2026 9:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सोमवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 16.3 ओवर में 75 रन पर आउट कर दिया।
भुवनेश्वर कुमार (पांच रन पर तीन विकेट) और जोश हेजलवुड (12 रन पर चार विकेट) ने शुरुआती चार ओवर में आठ रन पर छह विकेट साझा कर कैपिटल्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
कैपिटल्स के लिए अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 30 रन का योगदान दिया। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


