ताजा खबर

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, निकाली रैली
27-Apr-2026 3:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, निकाली रैली

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
सारंगढ़, 27 अप्रैल।
नगर में गौ संरक्षण तथा गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों लोगों ने भव्य रैली निकाली। रैली में महिलाओं, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ संरक्षण के लिए कड़े कानून बनाने और 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने की मांग शामिल थी।

रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा नारे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

इस अवसर पर समीर सिंह ठाकुर, गोपाल बानी, नत्थु केडिया, महेंद्र केजरीवाल, अविनाश पुरी, घनश्याम बंसल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।


अन्य पोस्ट