ताजा खबर

राघव चड्ढा समेत 'आप' छोड़ चुके 7 सांसदों के विलय को राज्यसभा सभापति की मंज़ूरी
27-Apr-2026 3:05 PM
राघव चड्ढा समेत 'आप' छोड़ चुके 7 सांसदों के विलय को राज्यसभा सभापति की मंज़ूरी

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी (आप) के सात सांसदों का बीजेपी में विलय स्वीकार कर लिया.

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट में इसकी पुष्टि की है.

जिन सांसदों का बीजेपी में विलय हुआ है, वो हैं राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता.

राज्यसभा की वेबसाइट अब दिखा रही है कि ये सात सांसद बीजेपी सांसदों की सूची में शामिल हो गए हैं.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस बदलाव के बाद बीजेपी की राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या 113 हो गई है.

राघव चड्ढा ने 24 अप्रैल को 6 सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ी थी. उन्होंने कहा था कि दो-तिहाई से अधिक सांसदों के पार्टी छोड़ने पर दल बदल क़ानून लागू नहीं होगा.

दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा था कि वो इन सांसदों को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग करेंगे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट