ताजा खबर

पूर्व मंत्री के बेटे ने की आत्महत्या
27-Apr-2026 1:08 PM
पूर्व मंत्री के बेटे ने की आत्महत्या

पत्नी पर आरोप 
छत्तीसगढ़ संवाददाता 
रायपुर, 27 अप्रैल।
  पूर्व राज्य मंत्री धनी राम साहू के बेटे जय  साहू 45 ने सुसाइड कर लिया है। टीआई ने बताया कि मृतक का नाम जय साहू है। जो पूर्व विधायक बिलाईगढ़ धनी राम साहू के बेटे हैं। मृतक के बड़े भाई भागवत साहू ने थाने पहुंचकर जानकारी दी है कि भाई ने खुद को घर में बंद कर लिया है। घटना कल रात 9 बजे की बताई जा रही है। जब पुलिस टीम मोवा मौके पर पहुंची तो हाल में जय साहू का शव फंदे में लटका मिला। 

परिजनों के मुताबिक मृतक अपनी पत्नी किरण साहू से परेशान रहता था। जिसके चलते आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक की पत्नी किरण साहू 2 हफ्ते पहले घर छोडक़र मकान ठेकेदार के साथ भाग गई है, यह भी बताया जा रहा है कि मृतक के नाम वाले जमीन को उनकी पत्नी ने 1 करोड़ 36 लाख में बेचकर पैसा अपने पास रख ली है। कुछ महीने पहले मृतक जय साहू द्वारा मकान बनवाया गया था जिसका ठेका ठेकेदार अनुज द्विवेदी को दिया था, इस दौरान उनकी पत्नी किरण साहू का ठेकेदार के साथ सम्पर्क में आ गई। वहां आकर ठेकेदार रहने भी लगा था। 

 

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है।

वहीं परिजनों ने सोमवार को थाना जाकर मृतक जय साहू की पत्नी और उसके प्रेमी मकान ठेकेदार पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखे से जमीन बेचने और पैसा हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।


अन्य पोस्ट