ताजा खबर

सीएम से मिली 15 लाख की विशेष मदद, सिकल सेल पीड़ित शिवांग को मिला नया जीवन
27-Apr-2026 11:50 AM
सीएम से मिली 15 लाख की विशेष मदद, सिकल सेल पीड़ित शिवांग को मिला नया जीवन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 27 अप्रैल। देवरीखुर्द निवासी मनीष रामटेके के परिवार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना किसी वरदान से कम नहीं साबित हुई। इस योजना के तहत मिली 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद से उनके 15 वर्षीय बेटे शिवांश रामटेके का सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी का सफल इलाज संभव हो सका।

मनीष रामटेके ने बताया कि निजी नौकरी में सीमित आय के कारण महंगे इलाज का खर्च उठाना उनके लिए असंभव था। ऐसे में उन्होंने योजना के बारे में जानकारी मिलने पर आवेदन किया, जिसे जल्द ही स्वीकृति मिल गई।

इलाज के बाद शिवांश अब पूरी तरह स्वस्थ है और डॉक्टरों की निगरानी में है। मनीष रामटेके ने भावुक होकर कहा कि यह सहायता उनके बेटे के लिए नया जीवन लेकर आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट