ताजा खबर
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सुरक्षा से जुड़ी और समस्याओं से बचने के लिए व्हाइट हाउस में एक सुरक्षित बॉलरूम की ज़रूरत है.
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें वॉशिंगटन हिल्टन में दोबारा तय किए गए कार्यक्रम को आयोजित करने को लेकर कोई चिंता है, तो ट्रंप ने कहा, "जब आपके पास एक हज़ार कमरे हों, तो यह हमेशा मुश्किल होता है."
उन्होंने व्हाइट हाउस में एक सुरक्षित बॉलरूम की ज़रूरत पर अपनी पिछली टिप्पणियों को भी दोहराया, जिसके बारे में उनका कहना है कि उसका निर्माण तय समय से पहले हो जाएगा और यह बजट के अंदर है.
इसके बाद ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें उम्मीद है कि पिछली रात की घटना कांग्रेस को डिपार्टमेंट ऑफ़ होमलैंड सिक्योरिटी के लिए फ़ंडिंग मंज़ूर करने के लिए प्रेरित करेगी?
यह विभाग सीक्रेट सर्विस की देखरेख करता है और पिछले कई महीनों से इसकी फ़ंडिंग को लेकर विवाद चल रहा है.
ट्रंप ने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने यह बताना शुरू कर दिया कि लॉ एन्फ़ोर्समेंट अधिकारी बेहतरीन काम कर रहे हैं.
डिनर पार्टी में हुई गोलीबारी के बारे में उन्होंने कहा कि यह एक 'धार्मिक मामला' था और 'ईसाइयों के प्रति इसमें गहरी नफ़रत थी.'
ट्रंप ने आगे कहा कि जब उन्होंने राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था, तब उन्हें ठीक-ठीक अंदाज़ा नहीं था कि उनका यह काम कितना ख़तरनाक है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक होटल में व्हाइट हाउस के पत्रकारों के साथ शनिवार रात साढ़े आठ बजे (अमेरिकी समयानुसार) डिनर (कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर) कर रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज़ें आईं. इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला. (bbc.com/hindi)


