ताजा खबर

डेढ़ किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, कहा- अधिक मुनाफे के लिए बेच रहा था
26-Apr-2026 7:07 PM
डेढ़ किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, कहा- अधिक मुनाफे के लिए बेच रहा था

रायपुर, 26 अप्रैल। सिविल लाइन पुलिस ने शनिवार शाम को एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भूरे रंग के बैग में मादक पदार्थ लेकर बिक्री के उद्देश्य से क्षेत्र में मौजूद है।

मौके पर पहुंच पुलिस ने  उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मोनू उर्फ भावेश सचदेव, उम्र 37 वर्ष, निवासी बैरन बाजार ईदगाह परिसर  रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक भूरे रंग के बैग में हरे रंग की झिल्ली में रखा गांजा पाया गया, साथ ही एक बटनदार धारदार चाकू और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।  इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से वजन करने पर कुल 1.050 किलोग्राम गांजा पाया गया, इसकी अनुमानित कीमत लगभग 15,500 रुपये आंकी गई। इसके अतिरिक्त चाकू की कीमत 500 रुपये तथा दो मोबाइल फोन की कीमत लगभग 15,000 रुपये बताई गई। घटना में प्रयुक्त बाइक की कीमत करीब 75,000 रुपये आंकी गई।  पूछताछ में उसने मादक पदार्थ की बिक्री कर अवैध लाभ कमाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।


अन्य पोस्ट