ताजा खबर

गायकवाड़ की फॉर्म में वापसी, सीएसके ने बनाए सात विकेट पर 158 रन
26-Apr-2026 5:54 PM
गायकवाड़ की फॉर्म में वापसी, सीएसके ने बनाए सात विकेट पर 158 रन

चेन्नई, 26 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (नाबाद 74 रन) के अर्धशतक से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सात विकेट पर 158 रन बनाए।

कप्तान के अलावा शिवम दुबे ने 22 रन और जेमी ओवरटन ने अंत में छह गेंद में तीन चौके और एक छक्के से 18 रन का योगदान दिया।

गुजरात टाइटन्स के लिए कागिसो रबडा ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि अरशद खान को 43 रन देकर दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को एक एक विकेट मिला।

 

चेन्नई सुपर किंग्स :

संजू सैमसन का बटलर बो रबाडा 11

रुतुराज गायकवाड़ नाबाद 74

उर्विल पटेल का होल्डर बो रबाडा 04

सरफराज खान का बटलर बो सिराज 00

डेवाल्ड ब्रेविस का गिल बो सुथार 02

शिवम दुबे बो अरशद 22

कार्तिक शर्मा का होल्डर बो रबाडा 15

जेमी ओवरटन का शाहरूख बो अरशद 18

अकील हुसैन नाबाद 00

अतिरिक्त : 12

कुल : 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन

विकेट पतन : 1-21, 2-25, 3-26, 4-37, 5-96, 6-122, 7-143

गेंदबाजी :

सिराज 4-0-23-1

रबाडा 4-0-25-3

सुथार 3-0-22-1

होल्डर 4-0-22-0

अरशद 4-0-43-2

राशिद 1-0-21-0

जारी 


अन्य पोस्ट