ताजा खबर

छत पर फंसे बैल को चार दिन बाद सुरक्षित उतारा
26-Apr-2026 11:59 AM
छत पर फंसे बैल को चार दिन बाद सुरक्षित उतारा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

नारायणपुर, 26 अप्रैल। छत पर फंसे बैल को चार दिन बाद आज सुबह सुरक्षित उतारा गया।

नारायणपुर स्थित जीएडी कॉलोनी में एक बैल चार दिनों से एक मकान की छत पर फंसा हुआ था। कॉलोनी के संबंधित ब्लॉक के सभी कर्मचारी छुट्टी पर होने के कारण समय पर राहत कार्य नहीं हो सका, जिससे बैल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर दूसरे ब्लॉक के कर्मचारियों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत पहल की। कड़ी मेहनत और सूझबूझ के साथ उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाया।
इस दौरान कृष्णा वड्डे, कन्हैया लाल उईके ने विशेष भूमिका निभाते हुए बैल को सुरक्षित तरीके से छत से नीचे उतारने में अहम योगदान दिया।

करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद रविवार सुबह बैल को सकुशल नीचे उतार लिया गया, जिससे कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय कार्य बताया।


अन्य पोस्ट