ताजा खबर
कार ड्राइवर 50 लाख रुपए ले भागा
26-Apr-2026 9:14 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 अप्रैल। शारदा नगर सिविल लाइन निवासी अखिलेश प्रसाद (42)ने अपने ड्राइवर पर 50 लाख रुपए लेकर भागने का मामला दर्ज कराया है। अखिलेश, शनिवार को अपनी कार सीजी 04 क्यूजी 6633 से घर जा रहा था। वह अपने साथ 50 लाख रुपए रखा था। दोपहर करीब 3.15 बजे ड्राइवर कृष्णा साहू रकम लेकर भाग गया। अखिलेश ने देर रात खम्हारडीह थाने में धारा 316-4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


