ताजा खबर

रास्ता भूली युवती को घर छोड़ने के बहाने रेप करने वाला आटो चालक गया जेल
26-Apr-2026 9:13 AM
रास्ता भूली युवती को घर छोड़ने के बहाने रेप करने वाला आटो चालक गया जेल

रायपुर, 26 अप्रैल। घर का रास्ता भूली युवती को घर छोड़ने के बहाने रेप करने वाले आटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

युवती गुरुवार दोपहर करीब 02ः00 बजे घर से बिना बताए निकल गई थी। पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना कबीर नगर में गुम इंसान दर्ज कराया था ।  तलाशी दौरान पीड़िता शनिवार को मिली। पूछताछ करने पर  उसने बताया की रास्ता भटक जाने से यदुवंशी चौक कबीर नगर के पास तालाब किनारे रात्रि करीब 8-9 बजे एक आटो को रूकवाई। आटो वाले को अपने घर छोड़ने बोली तो आटो वाला छोड़ दुंगा कहकर आटो में बिठाया और पीड़िता को उसके घर नहीं ले जाकर दूसरे घर में ले गया। जहां पर कोई नहीं था, और पीड़िता को जबरदस्ती घर के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया।  पीड़िता की रिपोर्ट पर  कबीर नगर पुलिस ने 93/2026 धारा- 137(2),64(2),351(2) दर्ज कर आटो चालक की तलाश शुरू की‌। मुखबिर की मदद से ऑटो  चालक पंकज पांडे पिता लालचंद पांडे उम्र 35 वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ा पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया।  उसे कि न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया 

गिरफ्तार आरोपी -  पंकज पाण्डेय पिता लालचंद पाण्डेय उम्र 35 वर्ष कबीर नगर लालमती अस्पताल के पास थाना कबीर नगर*


अन्य पोस्ट