ताजा खबर

45.5 डिग्री के साथ राजनांदगांव विश्व का 7 वां शहर, रायपुर 15 वां
26-Apr-2026 9:10 AM
45.5 डिग्री के साथ राजनांदगांव विश्व का 7 वां शहर, रायपुर 15 वां

रायपुर, 26 अप्रैल। सूरज धूप नहीं आग बरसा रहा है। शनिवार को हमारा राजनांदगांव विश्व के सर्वाधिक तापमान वाले शहरों में 7 वें नंबर पर रहा। यहां तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर  45.6 डिग्री के साथ 15 वां स्थान पर रहा। कल शाम 7 बजे जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार रायपुर में भी पारा 44.6 डिग्री पर रहा। यहां दोपहर ढाई बजे ही 43.8 डिग्री पहुंच गया था। एक्स पर जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के टाप 15 शहरों में भारत के 12 शहर इस तपिश से झुलसे।

रविवार को भी प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के मध्य भाग में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है । 

वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 

एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 

एक प्रति चक्रवात अंदरूनी महाराष्ट्र और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आने के कारण प्रदेश में आज  26 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग  के जिले संभावित है।


अन्य पोस्ट