ताजा खबर

तस्कर रवि साहू की 7.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क होगी
25-Apr-2026 5:19 PM
तस्कर रवि साहू की 7.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क होगी

800 पेज का प्रस्ताव भेजा 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर,  25 अप्रैल । पुलिस ने कोतवाली से लेकर माना इलाके के कुख्यात शराब,गांजा और  अन्य नशीले सामानों के कुख्यात तस्कर रवि साहू की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की है। इसने अपने गिरोह के जरिए 7.50 करोड़ की चल अचल संपत्ति खड़े की है। इसमें नेहरू नगर इलाके में मकान, पैकिंग फैक्ट्री भी शामिल है।पुलिस ने 800 पेज का एक विस्तृत कुर्की नोटिस तैयार किया है। इसे कमिश्नर को भेजा गया है। इस पर 1 महीने के भीतर सुनवाई होने की खबर है। इस पर निर्णय होने तक रवि, उसके परिजन न बेच सकेंगे और न कोई खरीद सकेगा। साथ ही ट्रांसफर भी नहीं कर पाएगा। 

रवि अपने गिरोह के साथियों के साथ इस समय जेल में हैं। उस पर माना इलाके में एक हत्या समेत  79 मामले दर्ज हैं।


अन्य पोस्ट