ताजा खबर

हालिडे टूर के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने 2.94 लाख वसूले, एजेंसी बंद
25-Apr-2026 9:23 AM
हालिडे टूर के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने 2.94 लाख वसूले, एजेंसी बंद

रायपुर, 25 अप्रैल। हालिडे टूर पैकेज के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने 2.94 लाख रुपए वसूलने के बाद एजेंसी बंद कर फरार हो गया।

टीचर कालोनी कोटा निवासी शेर सिंह राजपूत 40 ने कल रात तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शेर सिंह व अन्य ने 15 अप्रैल की रात मैग्नेटो माल के शाप नंबर 438 स्थित ब्लू वेरियंट्स ट्रैवल्स के संचालक नागेश से हालिडे टूर के लिए संपर्क किया था। उसने सारी व्यवस्था करने के लिए शेर सिंह और अन्य से 294392 रूपए लिया और टूर नहीं कराया। इसी बीच आफिस बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने धारा 318-4 का मामला दर्ज कर लिया है।‌


अन्य पोस्ट