ताजा खबर

एसपी कार्यालय में जहर खा लिया, शिकायत पर कार्रवाई न होने से था परेशान
24-Apr-2026 12:34 PM
एसपी कार्यालय में जहर खा लिया, शिकायत पर कार्रवाई न होने से था परेशान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जांजगीर-चांपा, 24 अप्रैल। जिले में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने एसपी कार्यालय परिसर में ही जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक लंबे समय से अपनी शिकायत को लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा था और कार्रवाई न होने से बेहद परेशान बताया जा रहा है। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल, जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, मरवा निवासी टी.आर. साहू का कहना है कि वह पिछले कुछ महीनों से किराए के कमरे में रह रहा था। इसी दौरान उसके भाई हेमंत साहू ने उसकी मदद से अपनी पत्नी के नाम 40 लाख रुपये का बीमा कराया था। बाद में भाई पर बीमा राशि के लिए पत्नी की हत्या की कोशिश का आरोप लगा। युवक का आरोप है कि इस घटना की जानकारी मकान मालिक को हो गई, जिसके बाद उसने उसे अपने प्रभाव में लेकर रोज शराब पिलाई और जबरन झूठे कागजों पर हस्ताक्षर कराए। उससे फेब्रिकेशन का काम और घरेलू काम भी कराया गया, लेकिन तीन महीने से मजदूरी नहीं दी गई। युवक ने यह भी बताया कि मकान मालिक ने आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक और चेकबुक पर हस्ताक्षर कराकर अपने पास रख लिए। मजदूरी मांगने पर बहाने बनाकर टाल दिया जाता था। लगातार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से निराश होकर युवक ने एसपी कार्यालय में ही जहर सेवन कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


अन्य पोस्ट