ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 24 अप्रैल। ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वलसाड–खड़गपुर–वलसाड के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन दोनों ओर एक फेरे के लिए संचालित होगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने में राहत मिलेगी।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 09043 वलसाड-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल (रविवार) को वलसाड से दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 03:09 बजे गोंदिया पहुंचेगी, जहां से 03:11 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद दुर्ग (05:03/05:08 बजे), रायपुर (05:43/05:48 बजे) और बिलासपुर (08:30/08:40 बजे) होते हुए रात 21:00 बजे खड़गपुर पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 09044 खड़गपुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल (मंगलवार) को सुबह 05:00 बजे खड़गपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन बिलासपुर (15:20/15:25 बजे), रायपुर (17:10/17:15 बजे), दुर्ग (18:15/18:20 बजे) और गोंदिया (20:20/20:22 बजे) से होकर अगले दिन 15:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।
रेलवे के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 1 एसएलआरडी, 1 पावर कार, 2 सामान्य, 2 स्लीपर और 14 एसी-III कोच शामिल हैं।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।


