ताजा खबर
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल के प्रति रवैये पर सवाल उठाए हैं.
कांग्रेस नेता ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री ग़ज़ा में इसराइल द्वारा जारी जनसंहार और लेबनान पर भारी बमबारी पर चुप्पी के ज़रिए नैतिक कायरता दिखा रहे हैं. उन्होंने कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में लाख़ों फ़लस्तीनियों के बेदखली और विस्थापन पर भी पूरी तरह खामोशी बनाए रखी है.”
“मोदी सरकार जैसी किसी भी सरकार ने 'हत्यारी' इसराइल शासन के साथ इतनी एकजुटता नहीं दिखाई है. यह सरकार पारंपरिक भारतीय सिद्धांतों और नीतिगत रुख़ के साथ-साथ मानवीय मूल्यों के भी ख़िलाफ़ हो गई है.”
हाल में शुरू हुई जंग के बाद से लेबनान में इसराइली हमलों में कम से कम 2,475 लोगों की मौत हो चुकी है और 7,500 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. यह जानकारी लेबनानी अधिकारियों ने दी है, इनमें आम लोग और लड़ाके भी शामिल हैं. मारे गए लोगों में कम से कम 274 महिलाएं और 177 बच्चे शामिल हैं. (bbc.com/hindi)


