ताजा खबर
2 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी चला
23-Apr-2026 10:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 अप्रैल। निगम के जोन 6 क्षेत्र के भाठागांव में पहलवान वाटिका क्षेत्र में लगभग 2 एकड़ निजी भूमि क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इस सूचना के परीक्षण के बाद निगम अमले ने स्थल पर पहुंचकर वहाँ निर्मित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी से काटकर रोक लगायी। यह कार्रवाई
कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता सागर ठाकुर, अंकुर अग्रवाल ने की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


