ताजा खबर
चालक-परिचालक के दबने की आशंका
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 23 अप्रैल। जगदलपुर से धान लेकर सुकमा की ओर निकला ट्रक कोलेंग नाले में अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक के चालक व परिचालक दोनों के दबने की बात सामने आई है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही दरभा से एक टीम को रवाना कर दिया गया है। घटनास्थल में चारों ओर धान के बोरे बिखरे पड़े हुए हैं, वहीं चालक व परिचालक की तलाश की जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि जगदलपुर से एक ट्रक में धान को लोड करके गुरुवार की सुबह दरभा की ओर निकला हुआ था। दोपहर 3 बजे के लगभग जैसे ही ट्रक कोलेंग नाला के पास पहुँचा कि अचानक से मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और नाले में जा पलटा। इस दौरान ट्रक में चालक और परिचालक दोनों मौजूद थे।
फिलहाल, पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई है। वहीं ऐसा अंदाजा लगाया जा कि शायद दोनों ट्रक के नीचे दब गए है। फिलहाल पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। चालक और परिचालक की तलाश शुरू कर दी गई है।


