ताजा खबर

आईएएस पाराशर को 2020और किरण को 21 बैच अलाट
23-Apr-2026 5:26 PM
आईएएस पाराशर को 2020और किरण को 21 बैच अलाट

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 23 अप्रैल । केंद्रीय लोक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग डीओपीटी ने छत्तीसगढ़ कैडर के दो प्रमोटी आईएएस अफसरों के बैच अलाट किया है। दोनों एलायड सर्विसेस संवर्ग से पदोन्नत किए गए।बुधवार को जारी आदेशानुसार राज्य वित्त सेवा से आईएएस पदोन्नत ऋषभ पराशर को 2020 बैच अलाट किया गया है। वे  कैडर लिस्ट में गोपाल वर्मा से निचले क्रम में होंगे। इसी तरह से तरूण कुमार किरण को 2021 बैच दिया गया है। वे इसी बैच के प्रमोटी आशीष टिकरिया के बाद और नम्रता चौबे (सीधे भर्ती आर‌आर) के पहले क्रम में होंगे।


अन्य पोस्ट