ताजा खबर

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान, अभिनेता विजय की पार्टी पर भी टिकी निगाहें
23-Apr-2026 12:29 PM
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान, अभिनेता विजय की पार्टी पर भी टिकी निगाहें

गुरुवार, 23 अप्रैल को तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. मतदान की शुरुआत सुबह सात बजे हुई और पश्चिम बंगाल में 11 बजे तक करीब 41.11 फीसदी मतदाता अपना वोट डाल चुके हैं. वहीं, तमिलनाडु में 11 बजे तक करीब 37.56 फीसदी वोटिंग हुई है. 

पश्चिम बंगाल में मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच में है. इनके अलावा, कांग्रेस, लेफ्ट और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम जैसी पार्टियां भी जोर आजमा रही हैं. वहीं, तमिलनाडु में मुकाबला त्रिकोणीय है. डीएमके-कांग्रेस गठबंधन सत्ता में वापसी के प्रयास में है, जिसे एआईएडीएमके और बीजेपी का गठबंधन चुनौती दे रहा है. इसके अलावा, अभिनेता विजय की टीवीके पार्टी पर भी निगाहें टिकी हुई हैं. विश्लेषकों का मानना है कि उनकी पार्टी चुनाव में बड़ा असर छोड़ सकती है. 

अभिनेता विजय ने आरोप लगाया है कि मतदान के दिन राज्य में परिवहन व्यवस्था बिगड़ गई है और लोग चेन्नई और अन्य शहरों के बस टर्मिनलों पर फंसे हुए हैं. उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि फंसे हुए लोगों के लिए परिवहन की व्यवस्था की जाए और मतदान के समय में दो घंटे की बढ़ोतरी की जाए. वहीं, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी और हुमायूं कबीर की पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिली है.  (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट