ताजा खबर

राजनाथ सिंह बोले- 'मध्य पूर्व में शांति के लिए भारत ने कोशिश की, लेकिन...'
23-Apr-2026 9:49 AM
राजनाथ सिंह बोले- 'मध्य पूर्व में शांति के लिए भारत ने कोशिश की, लेकिन...'

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मध्य पूर्व में शांति लाने के लिए भारत ने कोशिशें की हैं.

राजनाथ सिंह जर्मनी के दौरे पर हैं. यहां पर उनसे पूछा गया, 'क्या भारत का मध्य पूर्व संकट में शांति लाने में कोई रोल हो सकता है?'

इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत ने कोशिश की है, लेकिन हर चीज़ का एक समय होता है. हो सकता है कि कल ऐसा समय आए जब भारत इसमें अपनी भूमिका निभाए और सफलता भी पाए. इस संभावना को नकारा नहीं जा सकता."

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने दोनों पक्षों से युद्ध ख़त्म करने की अपील की है. हमारे प्रधानमंत्री का कूटनीतिक मामलों में बहुत संतुलित नज़रिया है."

राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत जिस तरह आगे बढ़ रहा है, आपने देखा होगा कि होर्मुज़ स्ट्रेट में किसी भी देश का जहाज़ नहीं निकल पा रहा था. अगर किसी ने अपने 7-8 जहाज़ को निकाल लिए, तो वह भारत था. ऐसा नहीं है कि अमेरिका भारत को दुश्मन मानता है या ईरान भारत को दुश्मन मानता है. भारत का बहुत संतुलित नज़रिया है."

गौरतलब है कि फ़िलहाल अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान मध्यस्थता कर रहा है. हालांकि, दूसरे दौर की वार्ता पर अभी संशय बरक़रार है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट